भारत का इतिहास बगैर बिहार के संभव नही है और बिहार का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली रहा है.....इस कड़ी में हम पहले बात करते हैं पटना से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित मनेर शरीफ की...
मनेर शरीफ में सूफी संतों मखदूम याहया मनेरी और मखदूम शाह दौलत की कब्र बनी हुयी हैं जिन्हे छोटी दरगाह और बड़ी दरगाह कहते हैं....
पहली दरगाह मखदूम शाह कमालुद्दीन मनेरी की है...ये अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के समकालीन थे...
.यहाँ की दूसरी प्रसिद्ध दरगाह सैय्यद दौलत मनेरी की है... जो मुगल बादशाह जहांगीर के समकालीन थे इनका मकबरा मुगल स्थापत्य का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है... इस मकबरे की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी हुयी हैं.. सैय्यद दौलत मनेरी के मकबरे का िनिर्माण बिहार बंगाल के गवर्नर इब्राहिम खान ने 1616 ई0 मेंचुनारगढ़ से मंगवाये गये पत्थरों से करवाया था
दरगाह के अंदरुनी भाग में एक खूफिया सुरंग भी है जिसे अब बंद कर दिया गया है दरगाह के बाहर एक विशाल तालाब भी है जो इस इमारत को और भी भव्य करती है
मान्यता है कि यहाँ पर जो कोई भी अपनी मुरादें ले कर आता है वो यहाँ पर धागा बांधता है उसकी मुरादें जरूर पूरी होती हैं
मनेर शरीफ की एक पहचान तो दरगाह है दूसरी पहचान है यहाँ के लड्डू....
आप भी यहाँ आइये मनेर शरीफ दरगाह के दर्शन कीजिये और यहाँ के लड्डू जरुर खाइये

No comments:
Post a Comment